गौरव बिहार

सिवान जिले के प्रखंड की छोटी बड़ी खबरें

हसनपुरा में भाकपा माले के  कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन। बताते चले कि हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरना प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


 नौतन में भाकपा माले द्वारा अपने विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को 'हक़ दो-वादा निभाओ' अभियान के तहत धरना प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाकपा माले के प्रखंड सचिव शिवजी साहनी ने की। उन्होंने बताया कि सभी गरीबों को पक्का मकान, आवासीय भूमि, राशन कार्ड आदि के लिए यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।


सिसवन प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक वरिय प्रभारी सह वरिय उपसमाहर्ता श्रीमती नीलम कुमारी कि अध्यक्षता में हुई।बैठक में प्रखंड स्तरीय कई विभाग के पदाधिकारी उपस्थित हुए। बीडीओ ने बताया कि इस बैठक को लेकर प्रखंड स्तरीय सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी को उपस्थित होने को लेकर चिट्ठी निर्गत किया गया था। बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई।ताकि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुचें।इसको लेकर भी दिशा निर्देश दिया गया है।बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, सिओ पंकज कुमार, बीसीओ रेयाज अहमद, पीओ अजय कुमार सिंह, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


सिसवन प्रखण्ड के ब्रह्म स्थान छितौली पुल के समीप गुरुवार को भाजपा के सदस्यता अभियान  कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें सिसवन पूर्वी व पश्चिमी तथा हसनपुरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला में सदस्यता अभियान की रणनीति के बारे में बताया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने कहा कि भाजपा किसी परिवार या व्यक्ति विशेष या फिर नेता आधारित पार्टी नहीं है, यह तो विचारधारा और कार्यकर्ता आधारित वो पार्टी है जहां हर कार्यकर्ता का सम्मान, उसको परिवार का भाव और आत्मीयता का अहसास कराया जाता है।ऐसे में भाजपा की सदस्यता अभियान किसी व्यक्ति को जोड़ने तक सीमित नहीं है, यह अभियान विचारधारा आधारित कार्यकर्ताओं को अपना बनाने का अभियान है।  उन्होंने कहा कि ऊर्जावान कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत और रीढ़ की हड्डी है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा की बदौलत ये विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यक्रम का संचालन पश्चिम मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने किया मौके पर कमलदेव तिवारी, रमेश तिवारी, अशोक कुमार पासवान,शंकर भारती सहित सैकड़ो लोगों उपस्थित रहे।


सिसवन थाना पुलिस ने ट्रेनवा गांव से मारपीट के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार।सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ट्रेनवा गाँव निवासी अनिल साह के रूप में हुई है।सिसवन थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उसे सिवान न्यायालय भेज दिया इस संबंध में सिसवन थाना पुलिस ने जानकारी दी ।

Post a Comment

0 Comments