गौरव बिहार

सिवान जिले के प्रखंड की छोटी बड़ी खबरें

 हसनपुरा नगर पंचायत के हसनपुरा सरैया को जोड़ने वाले एप्रोच सड़क का निरीक्षण मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज ने किया। यह सड़क ईंटकरण है। जहां सड़क पर नाले का पानी गिराया जा रहा है। जिससे आने-जाने राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां उस मार्ग के किनारे स्थित गृहस्वामी को अधिकारी ने निर्देश दिया कि सड़क पर पानी ना गिराएं। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। बता दें की कुछ घरों से सड़क पर ही नाले का पानी गिरने से सड़क कीचड़मय और गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिससे हमेशा जान जोखिम में डाल कर इस मार्ग से राहगीर आते-जाते है।


रघुनाथपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हुआ मटका फोड़।रघुनाथपुर के चक्रपान बाबा के स्थान पर हर साल कि भांति इस साल भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. मंदिर परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार की देर शाम को मटका फोड़ किया गया।




              सिसवन कमाने गया का युवक लापता 

सिसवन थाना क्षेत्र बघौना गाँव का रहने वाला युवक फरीदाबाद में कमाने के लिए गया था जो वहां से लापता हो गया।इस संबंध में बघौना गांव निवासी  शारदा देवी ने बताया कि उनका पुत्र विशाल कुमार   फरीदाबाद के पास खानपुर में पोलंबरिंग का काम करता था  लेकिन उसका अब कुछ पता नहीं चल रहा है। कहां है और किस हाल में है।


हसनपुरा नगर पंचायत कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में मंगलवार को मासिक बोर्ड की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक उप मुख्य पार्षद कुलसुम निशा की अध्यक्षता में व कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार राज की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान विभिन्न एजेंडा पर विचार-विमर्श भी किया गया।


 चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगो  को किया गिरफ्तार। सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भदौर गाँव निवासी परसोत्तम गिरी तथा अनिरुद्ध भारती के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की मेडिकल जांच कराई  जहां पर शराब पीने की पुष्टि हुई है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों पर आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सिवान न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में चैनपुर थाना पुलिस ने जानकारी दी।

Post a Comment

0 Comments