गौरव बिहार

श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले श्रद्धालु

 श्रीमाता वैष्णों देवी दर्शन समिति के तत्वाधान में माता वैष्णो देवी दर्शन को लेकर जिले के अलग अलग जगहों से   दो सौ पचास से सीवान स्टेशन से रवाना हुआ।   श्रद्धालुओं को  जिला परिषद  सदस्य ब्रजेश कुमार सिंह व  मेंहदार स्थित बाबा महेंद्र नाथ मंदिर के प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय उर्फ ललका बाबा आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। समिति के अध्यक्ष  मिथिलेश सिंह ने कहा कि धर्म के प्रति सभी लाेगों को सजग रहना चाहिए। देवी-देवताओं की पूजा अर्चना करने समाज के साथ ही परिवार का भी कल्याण होता है। जो श्रद्वालु सच्चे मन से देवी देवातओं की पूजा करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। समाज में फैली कुरीतियों को धर्म से जुड़कर ही दूर की जा सकती है। इस यात्रा को लेकर झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक वा राष्ट्रीय एथलीट विकास सिंह ने कहा कि धर्म के रास्ते पर चलने वाले कभी गलती नहीं करेंगे। इसलिए धर्म का प्रचार प्रसार आवश्यक है। इसी से देश की संस्कृति भी जुड़ी हुई है।  समिति द्वारा प्रत्येक साल श्रद्वालुओं को वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यात्रा कराई जाती है। यह बड़ा ही पुण्य का कार्य है।




Post a Comment

0 Comments