सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन के महादेव सिंह छठ घाट पर रविवार को नहाने के क्रम में एक वृद्ध पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए।लापता वृद्ध गंगपुर सिसवन गांव के 65 वर्षीय सत्यदेव सिंह है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रोज की तरह टहलने निकले थे।काफी देर बाद तक जब वे नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद वे नहीं मिले तभी एक ग्रामीण ने परिजनों को सूचना दी कि वे कुछ देर पहले महादेव सिंह छठ घाट पर स्नान कर रहे थे।सूचना पाकर परिजन जब घाट पर पहुंचे तो देखा कि उनकी लाठी एवं चश्मा वहीं रखा है।और वे गायब है,ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वे अपना चश्मा एवं लाठी घाट पर रखकर सरयू नदी में नहाने गए होंगे जिसके बाद वे पानी के तेज बहाव में बह गए होंगे।ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिसवन थाना, एवं सिसवन सिओ को दी।सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी पंकज कुमार एवं सिसवन थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, एसआई कृष्ण कुमार शुक्ला दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना के बारे मे स्थानीय लोगों से आवश्यक जानकारी ली। सिओ पंकज कुमार पहुंचे एवं नाव कि व्यवस्था की जाने लगी।घटना के बाद ग्यासपुर से नीजी नांव मंगाया गया तब उसकी खोजबीन स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से कि जाने लगी लेकिन लापता वृद्ध का कहीं अतापता नहीं चला।
0 Comments