गौरव बिहार

सिवान जिले के प्रखंड की छोटी बड़ी खबरें

  हुसैनगंज आपदाओं से बचाव के लिए आयोजित की गई नुक्कड़ नाटक


हुसैनगंज प्रखंड अंतर्गत विभिन्न बाजारों एवं चौक चौराहों पर में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित की गयी. नाटक के माध्यम से आम जनता को इस बात के लिए जागरूक किया गया कि प्राकृतिक आपदा आने के समय किस तरह से बचाव किया जाय।

हसनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद का किया निरीक्षण।हसनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह व अंचलाधिकारी उदयन सिंह ने मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सहुली पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 व 12 तथा अंचलाधिकारी ने उसरी खुर्द पंचायत स्थित वार्ड संख्या 05 और 08 स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया।

हसनपुरा प्रखंड परिसर में नुक्क्ड़ नाटक का हुआ आयोजन आपदाओं से बचाव को लेकर दी गई जनकारी


हसनपुरा प्रखंड परिसर में प्राकृतिक आपदाओं से बचाव को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम आयोजित की गयी. नाटक के माध्यम से आम जनता को इस बात के लिए जागरूक किया गया कि प्राकृतिक आपदा आने के समय किस तरह से बचाव किया जाय।


सिसवन में गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन। सिसवन प्रखंड के अंबेडकर भवन में बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी पंचायती राज विभाग बिहार सरकार जिला पंचायत संसाधन केंद्र सिवान के द्वारा बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 एवं अन्य विषयों पर चल रहे गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया।समापन के दिन बघौना,कचनार ग्यासपुर पंचायत के उप मुखिया एवं वार्ड सदस्य को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन लोगों को सरकार द्वारा चलने वाले कई योजनाओं के विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।प्रशिक्षक प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी पूनम कुमारी द्वारा दिया गया।मौके पर प्रखंड कार्यपालक सहायक मुन्ना यादव सहित संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

सिसवन स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत मानव श्रृंखला बनाया गया। सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।स्वच्छता पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार इस मौके पर उपस्थित रहे वहीं उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है इसी कड़ी में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर मानव श्रृंखला बनाया गया तथा मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन के महादेव सिंह छठ घाट पर रविवार को नहाने के क्रम में एक वृद्ध पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो जाने के बाद से लगतार खोजबीन जारी है।वही मंगलवार को भी एनडीआरएफ की टीम ने सिसवन,ग्यासपुर के विभिन्न घाटों डूबे हुए व्यक्ति की तलाश करती रही। बताते चले कि गंगपुर सिसवन गांव के 65 वर्षीय सत्यदेव सिंह रविवार की सुबह करीब 9 बजे वे रोज की तरह टहलने निकले थे।काफी देर बाद तक जब वे नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद वे नहीं मिले तभी एक ग्रामीण ने परिजनों को सूचना दी कि वे कुछ देर पहले महादेव सिंह छठ घाट पर स्नान कर रहे थे।सूचना पाकर परिजन जब घाट पर पहुंचे तो देखा कि उनकी लाठी एवं चश्मा वहीं रखा है।और वे गायब है,ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वे अपना चश्मा एवं लाठी घाट पर रखकर सरयू नदी में नहाने गए होंगे जिसके बाद वे पानी के तेज बहाव में बह गए होंगे।ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिसवन थाना, एवं सिसवन सिओ को दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है तथा लगातार उनकी खोजबीन की जा रही है।

मारपीट की घटना में युवक घायल

 सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के माधवपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी जयप्रकाश चौरसिया का पुत्र पप्पू चौरसिया है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

बाइक से गिरकर पति-पत्नी घायल

सिसवन। थाना क्षेत्र के मांंझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर पति-पत्नी घायल हो गये। घायल भागर गांव के जैनुद्दीन खान का पुत्र अनवर खान व अनवर खान की पत्नी रौशन खान शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

अलग-अलग मारपीट की घटना में दो युवक घायल

सिसवन। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलो में महानगर गांव के शर्मा पांडेय का पुत्र दीपक कुमार पांडेय व साईपुर नवका टोला के मथुरा यादव का पुत्र पिंटू कुमार यादव शामिल है। दोनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस के मामले की जानकारी दी गई है।


सांप काटने से किशोरी अचेत 

सिसवन। चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ गांव में सांप काटने से एक किशोरी अचेत हो गई। किशोरी स्थानीय निवासी के के तिवारी की पुत्री 14 वर्षीय अंतरा तिवारी है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

 

Post a Comment

0 Comments