सिसवन प्रखंड में को चैनपुर मुबारपुर में राजस्व कार्य से संबंधित सुविधा उनके घर के आसपास ही उपलब्ध कराने हेतु हल्का वार राजस्व कैंप का आयोजन किया गया।शुक्रवार को दिन के 10 बजे से लेकर 3 बजे के करीब तक सिसवन प्रखंड क्षेत्र चैनपुर मुबार पुर में राजस्व कैंप का आयोजन किया गया।राजस्व कैंप में आधार सीडिंग, राजस्व लगान वसूली, एल पी सी, दाखिल- खारिज,ई- मापी,अभियान,भूमि अतिक्रमण से संबंधित मामले, भूमि विवाद से संबंधित मामले का निपटारा किया गया।
सिसवन में हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत भाकपा माले के नेताओं द्वारा शुक्रवार को दिन के 1:00 के करीब सिसवन प्रखंड कार्यालय परिसर पर धरना प्रदर्शन किया गया धरना प्रदेश प्रदर्शन के दौरान भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने गरीबों को 2 लाख रूपये देने महागरीबों को 72 हजार रूपये की आय बनाने के लिए भाकपा माले प्रखंड सचिव, सिसवन कामरेड व्यास यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर मांग पत्र दिया गया। साथ में रामबालक पासवान, हृदयानंद यादव, मोहित यादव, रामाशंकर राजभर व अन्य सैकड़ों लोग शामिल हुए।
रघुनाथपुर में विभिन्न मांगो को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर भाकपा माले ने किया प्रदर्शन।रघुनाथपुर में शुक्रवार को दिन के 12 बजे के करीब भाकपा माले के नेताओं ने स्मार्ट मीटर नही लगाने,सर्वे के नाम पर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने,भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन देने जैसे मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
जीरादेई पुलिस ने भारी मात्रा में बंटी बबली शराब तथा बियर किया जप्त।बताते चले कि जीरादेई पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को दिन के 4:30 के करीब गस्ती के दौरान एक मोटरसाइकिल पर लदे भारी मात्रा में बंटी बबली शराब के साथ बीयर जप्त किया है। इस मामले में मोटरसाइकिल चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।
सिसवन सांप काटने से मजदूर बेहोश।सिसवन थाना क्षेत्र के एक चिमनी पर काम करने वाले मजदूर को शुक्रवार को की दोपहर 1 बजे के करीब सांप ने डंस लिया। जिससे वह अचेत हो गया। मजदूर झारखंड के ओरिया जनकपुरी के गुप्ता उरांव का पुत्र सुरेश उरांव है। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।
0 Comments