सिसवन दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन
शनिवार 1 बजे के करीब सिसवन प्रखण्ड के घुरघाट गांव स्थित जय माँ आई टी आई संस्थान के दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुये मुन्ना शाही ने कहा कि मानवता के भले के लिए और जीवन के सुधार के लिए हमें हमेशा विज्ञान और प्रौद्योगिकी की मदद लेनी होगी। तकनीकी ने शिक्षा में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है तकनीकी, शिक्षा का पर्याय बन गई है।उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त छात्र अंकित सिंह मेडल के साथ5001 तथा द्वितीय स्थान प्राप्त दिनेश शर्मा को 2501 रुपये नकद का पुरस्कार दिये। इस दौरान संस्था के संस्थापक उदय शंकर दीक्षित द्वारा बच्चों के बीच में मार्कशीट तथा सर्टिफिकेट का भी वितरण किया गया।
सिसवन सिवान।सिसवन थाना परिसर में शनिवार को 12 बजे के करीब भूमि से जुड़े 2 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने किया ।इस संबध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी।अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों ने जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
सिसवन गाय से बचने के चक्कर में गिरकर युवक घायल सिसवन। थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी चारमुहनी के पास एक गाय के अचानक सामने आ जाने से एक युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी मनोज कुमार दुबे का पुत्र मोहित दुबे है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
सिसवन आपसी विवाद में मारपीट चार लोग घायल सिसवन। थाना क्षेत्र के भागर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घायलो में स्थानीय निवासी रमाशंकर साह का पुत्र उत्तीम कुमार साह, इसकी पत्नी चंदा देवी, रमाशंकर साह का पुत्र ब्रजेश कुमार साह व उसकी पत्नी पिंकी देवी शामिल है। सभी घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
रघुनाथपुर थाना परिसर में लगा जनता दरबार। रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया वहीं शनिवार को दिन के 1:00 बजे के करीब तक जनता दरबार चला जिसमें चार मामलों पर सुनवाई की गई जिसमें दो मामलों का निष्पादन किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।
एम एच नगर थाना परिसर में लगे जनता दरबार में चार मामलों का हुआ निष्पादन।हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया।इस संबंध में अंचल कर्मियों ने जानकारी दी गई।वहीं जनता दरबार दिन के 2 बजे के करीब तक चला।
0 Comments