हसनपुरा।एमएच नगर थाना क्षेत्र उसरी पुल के समीप सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा हसनपुरा से मंगलवार को बैंक परिसर से खाताधारी के जेब से उच्चको द्वारा 43 हजार रुपये उड़ा लेने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित खाताधारी हसनपुरा निवासी स्व० मुनेश्वर राम के पुत्र रिटायर्ड आर्मी व्यासदेव राम है।घटना के संदर्भ में पीड़ित ने बताया कि घर निर्माण कराने के लिए सेंट्रल बैंक में पैसा निकासी कराने को आया था।निकासी फॉर्म पर 45 हजार रुपये भरकर पैसा निकासी कर लिया।45 हजार रुपये में 43 हजार रुपये को दाहिने जेब मे तथा 2 हजार रुपये किसी को देने के लिए बाये जेब मे रखकर पेंशन से संबंधित जानकारी लेने के लिए कैश काउंटर के बगल में पूछताछ करने लगा।पूछताछ करने के बाद जब मैं नीचे उतरकर देखा कि दाहिने वाले जेब मे रखा 43 हजार रुपये गायब है।
मैंने तुरन्त बैंक में जाकर तलाश किया मगर कुछ हासिल नही हुआ।जिसकी शिकायत सेंट्रल बैंक के उपप्रबंधक सुशांत सोलंकी से किया।बैंक परिसर में लगा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया मगर कोई सुराग नही मिल पाया।पैसा उड़ाने की सूचना मिलते ही गश्ती दलनायक सअनि हरिशंकर राय ने बैंक में पहुच जांच में जुट गए।

0 Comments