माँझी। मांझी प्रखंड के मटियार गांव स्थित शिव मन्दिर में होने वाले श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा जईछपरा खजुहट्टी तथा जैंतिया होते हुए यज्ञ मंडप स्थल तक वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पहुंचा। इस बीच लोग राम नाम का जयघोष करते हुए अपने माथे पर कलश में सरयू नदी से जल भर कर पैदल चलते हुए नजर आए। कलश यात्रा में आगे आगे घोड़े तथा पीछे पीछे कलश लेकर लोग चल रहे थे।

 यज्ञ के विषय में जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश महतो ने  बताया कि 11 अप्रैल से शुरू होने वाला यज्ञ 17 अप्रैल तक चलेगा जिसमें कथावाचक बमबम जी महाराज द्वारा भागवत कथा लोगों को सुनाई जाएगी। तथा 18 अप्रैल को हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।