बनियापुर (सारण)थानाक्षेत्र के कन्हौली संग्राम से एक बाइक की चोरी कर ली गई। घटना सोमवार की रात की है। बाइक स्वामी बिपिन सिंह ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। बताया गया है कि वह जिओ टॉवर की देखरेख करने एनएच से सटे टावर के पास आया था। वह बाइक को टॉवर के बाहर खड़ा कर दिया। फिर टॉवर की देखरेख कर बगल के ही कमरे में आराम करने लगा। एक घण्टे बाद जब वह कमरे से बाहर निकला तब उसका बाइक गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के विषय में कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित ने बाइक की बरामदगी की गुहार स्थानीय पुलिस से लगाई है।
0 Comments