दाउदपुर सारण। मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के ग्राम जैतपुर गांव स्थित ब्रम्ह बाबा के परिसर में सोमवार को श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठान महायज्ञ को लेकर भब्य कलश यात्रा निकाली गयी।इस दौरान श्रद्धालुओं में महिला- पुरुष ,युवक- युवतियां , गाजे-बाजे ,हाथी घोड़े के साजो साज तथा नवीन परिधानों से सुसज्जित श्रद्धालु यज्ञ को शोभा बढ़ा रहे थे। पांच दिवसीय महायज्ञ के पहले दिन विधिवत पूजा और संकल्प के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने कलश उठाये और विभिन्न नगरों के भ्रमण करते मांझी सरयू नदी के तट से जलभरी कर पुनः यज्ञ स्थल पहुचे। मंदिर प्राण प्रतिष्ठान कार्यक्रम में युवाओं ने यात्रा की कमान संभाली तथा पूजा सेवा समिति द्वारा कलश यात्रियों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का बेहतर ख़याल रखा गया।
जिसमें ग्राम समाज के प्रमुख लोगो के अलावे आसपास के लोगो ने भरपूर सहयोग किया। महायज्ञ को सफल बनाने के लिए समस्त ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही। महायज्ञ में पधारे अयोध्या धाम से आये श्री श्री 108 बाल संत श्री हरिदास जी महाराज रामायणी की विधि व्यवस्था व देख रेख में कलश यात्रा निकाली गयी। उक्त कलश सह शोभा यात्रा में जय श्री राम ,हरहर महादेव की जयकारे से क्षेत्रिय माहौल भक्तिपूर्ण माहौल से गूंजने लगा। ग्रामीणों की समर्पण और पूजा के प्रति आस्था से यज्ञ स्थल रमणीक बना हुआ है


0 Comments