गौरव बिहार

जर्जर अस्पताल में छत गिरने से बाल बाल बचे लेखापाल



रघुनाथपुर सीवान 

प्रखंड स्थित रेफलर अस्पताल में लेखापाल कुलदीप कुमार यादव ने बुधवार को जर्जर भवन का छत गिरने से बाल बाल बचे ।  विवित हो कि रघुनाथपुर पूर्व विधायक विजय शंकर दुबे के अथक प्रयास से रघुनाथपुर में रेफलर अस्पताल भवन का निर्माण किया गया था । बाजार सूत्रों का कहना था कि पूर्व में भवन का उद्घाटन होने के पहले उक्त भवन में एक अज्ञात व्यक्ति का मौत हुआ था । कही ऐसा नहीं हो कि जर्जर भवन का छत गिरते गिरते पुनः हत्या का आरोप लगाया जाय । जबकि भगवान करे कि ऐसा दिन रघुनाथपुर में देखने को नहीं मिले । मगर बाजार में ऐसी चर्चा सुनने को मिलती है । इधर इस मामले को लेकर भवन निर्माण का जनहित याचिका संख्या सी डब्लू जे सी 8788/2020 रघुनाथपुर निवासी अखिलेश पान्डेय ने हाई कोर्ट में चल रही है । जिसमें सरकारी अधिवक्ता अंजनी कुमार ने न्यायालय से दो सप्ताह का वक्त दिया गया है । जबकि बरसात का मौसम में अस्पताल के प्रतिदिन छत से सिमेंटड टुकड़ा गिरने की बू मिल रही है । अस्पताल लेखापाल कुलदीप कुमार यादव का कहना था कि बुधवार को दस बजे कार्यालय का ताला खोल चेयर के नजदीक गये थे। उसी क्रम में अचानक छत के उपर हिस्सा से अचानक सिमेंटेड युक्त गिरा । छत का उपर हिस्सा गिरने से भरभर की आवाज से कर्मी व रोगी में भगदड़ मच गया । टेबल के बगल में गिरने से बाल बाल कर्मी बच गए । छत का छलकता सिमेंटेड गिरने से डांक्टर, नर्स ,स्वास्थ्य कर्मी , अभिभावक व रोगी में भय का माहौल बरकरार बना है । 

वही अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां 0 विजय साह ने बताया कि लेखापाल के कमरे में छत से सिमेंटेड टुकडा गिरना सत्य है । अस्पताल भवन का जर्जर की सूचना जिला व पटना स्वास्थ्य समिति को दी गई है । सरकारी भवन का निर्माण किस समय होगा जानकारी नहीं है । विगत सप्ताह में जिला सीविल सर्जन ने जलजमाव व भवन का निरीक्षण किया है । अस्पताल भवन के सभी कमरे दरार युक्त व जर्जर के हालत में है ।

Post a Comment

0 Comments