सोनपुर-- सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमरा में छापामारी करते हुए पुलिस ने मौके पर अंग्रेजी शराब के साथ पांच धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया । इस बात की जानकारी देते हुए सोनपुर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि 149 .4 लीटर अंग्रेजी शराब को बरामद करते हुए एक मोटरसाइकिल ,फोर व्हीलर, मोबाइल सहित 5 शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया गया । गिरफ्तार युवक न्यूटन कुमार बाकरपुर ,हाकिम कुमार, राजू कुमार ,अमर कुमार ,सनोज कुमार पहलेजा बबुरबानी के रहने वाला है। चारो शराब धन्धेवाज को सोमवार को छपरा जेल भेज दिया गया है ।
0 Comments