गुठनी(सीवान)थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव में सोमवार की सुबह सरयू नदी में नहाने गया युवक डूब गया। जिसकी पहचान खड़ौली गांव निवासी कमलेश सिंह (45) बर्ष के रूप में हुई है। इस संबंध में परिजनों का कहना था कि कमलेश रविवार की देर शाम घर से नदी में स्नान करने की बात कह कर गया था। लेकिन वह काफी देर होने के बावजूद घर पर नहीं पहुंचा। वही नदी किनारे मौजूद लोगों की माने तो वह नदी के तेज धार में बहता हुआ चला गया। उसने अपने आपको बहुत बचाने की कोशिश किया। वहां मौजूद लोगों की माने तो नदी के तेज बहाव में वह पूरी तरह अनियंत्रित होकर तेज धार में बह गया। लोगों के चिल्लाने और रोने की आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। और इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया। परिजनों ने उसे ग्यासपुर, खड़ौली, मैरिटार, डुमरहर, केवटलिया, अमरपुर, दरौली, सहित आसपास के नदी इलाको में ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन उनको कोई सफलता नही मिली। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे बीडीओ आनंद प्रकाश, सीओ शंभूनाथ राम, सीआई कृष्णा कुमार गुप्ता, थानाअध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मुखिया श्रीनिवास गुप्ता, एएसआई मोहनलाल पासवान, एएसआई जय लाल राम घटनास्थल पर पहुंचे। और परिजनों सहित वहां मौजूद लोगों से पूछताछ किया। वही घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सरयू नदी में शव को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन संवाद प्रेषण तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था।