नौतन ।

नौतन थाना में सास ने अपने दमाद ,समधी तथा समधन पर अपनी पुत्री को गायब कर देने का आवेदन देकर करवाई करने की मांग की है।  सास कांति देवी पति संजय चौहान उत्तर प्रदेश के खामपार थाना क्षेत्र के जासपार गांव निवासी ने थाने में लिखित आवेदन दी है कि मैं अपनी पुत्री रूबी कुमारी की शादी 2020 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार नौतन थाना क्षेत्र पूर्व खालवा गांव निवासी चतुरी चौहान के पुत्र रमेश चौहान के साथ की थी। शादी के बाद मेरे दमाद रमेश चौहान समधन  सोनी देवी ,‌समधी‌  चतुरी चौहान मेरी बेटी को प्रताड़ित करते रहे हैं ।आज दिनांक 31/8 /2021 को जब अपनी पुत्री से मुलाकात करने खलवा गांव पहुंची तो मेरे दमाद रमेश चौहान ,समधन सोनी देवी  ने कहा कि आपकी पुत्री घर से भाग गई है। मुझे संदेह है कि मेरी पुत्री को एक साजिश के तहत कहीं गायब कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में  थाना प्रभारी विद्या प्रसाद ने कहा कि आवेदन मिला जांच कर कार्रवाई की जाएगी।