सिवान/दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के ऊजाय गांव स्थिति गौरी शंकर बाबा मंदिर प्रांगण में सोमवार को जदयू का एक दिवसीय बैठक संपन्न हुआ। बैठक मे संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के 2 सितंबर को सीवान आगमन के अवसर पर स्वागत के लिए विशेष चर्चा की गई । बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह ने किया। श्री सिंह ने कहा कि संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का दो सितंबर को सिवान आगमन होनें वाल हैं। जिसको लेकर यह बैठक आयोजित किया गया है। सीवान जिला में कहाँ - कहाँ कौन सी कार्यक्रम होगा। कैसे होगा इसकी जानकारी आपस में सभी कार्यकर्ता बैठकर कर के किए। वही मौके पर अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ बुल्लू सिंह, जदयू नेता संजीव कुमार सिंह उर्फ छोटे सिंह, मीडिया सेल संयोजक बंटी कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह जदयू नेता अशोक सिंह, मधेश प्रसाद, कौलेश सिंह, निरंजन सिंह, राजीव रंजन गिरि, विजय सिंह, मुकेश सिंह, वीरेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश सिंह, पप्पू कुमार, चुनु सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, रविंद्र साह, चंदन प्रसाद महतो, दिलीप राम, नीलू सिंह, दुर्गा शरण सिंह, शंकर प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे.

0 Comments