मशरक थाना क्षेत्र के पचखंडा गांव में सोमवार को लड़कों द्वारा मछली पकड़ने के दौरान एक युवक द्वारा मछली और जाल छिनने के विवाद में मारपीट में एक लड़का घायल हो गया घायल को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान पचखंडा गांव निवासी जितेंद्र महंतों का 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई। मामले में घायल के परिजन द्वारा इलाज के बाद थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गयी। मामले में परिजनों ने बताया कि वह मछली मार रहा था कि उसी दौरान गांव के ही एक युवक द्वारा जबरदस्ती मारपीट कर मछली और जाल छिनने जाने लगा जिससे रोकने पर मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

0 Comments