सिवान/दरौंदा। थाना क्षेत्र के सिरसाव नया टोला गांव की समाजिक एवं महिलाओ को सशक्त बनाने वाली महिला भरत ठाकुर की पत्नी हेवान्ति देवी का शनिवार की रात्रि में हृदय गति रुकने से निधन हो गया. बता दे कि शनिवार की रात्रि में परिवार के सदस्यों के साथ खाना खा कर आराम कर रही थी. इस दौरान अचानक उनको पेट मे दर्द होने लगा. अपने बड़े लड़के दिनकर ठाकुर से डॉक्टर के पास ले जाने के लिए कही. गाड़ी से दरौंदा डॉक्टर के पास ले जाने के क्रम में अचानक उनका हृदय गति रुक गई एवं अचानक उनका निधन हो गया. इधर निधन की खबर सुनते हैं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई उनके परिवार में पत्ती सहित तीन लड़के एवं एक बहू है निधन की खबर सुनते हैं समाजसेवी टुनटुन प्रसाद, राजीव कुमार भारती, करमुल्लाह अहमद उनके परिवार वाले से मिलने पहुंचे. समाजसेवियों ने परिवार वालों का ढांढस बढ़ाया।

0 Comments