हमारा मेट्रो/सिवान/दरौंदा। छपरा सीवान मुख्य पथ पर स्थानीय बाजार दरौंदा रेलवे स्टेशन के सामने सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक शिवजी सैनी का लड़का मोहन सैनी है जो समस्तीपुर का रहने वाला है. वह राप्ती गांव में पोल्ट्री फार्म में काम करता है. वह अपने दोस्त के साथ छपरा से सीवान जा रहा था. इस बीच अचानक ब्रेकर आने पर गिर गया. सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. जिस से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अपने दोस्त को छोड़कर दूसरा युवक भाग गया. जिसके बाद राहगीरों के मदद से घायल शिवजी सैनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दारौंदा भर्ती कराया गया. जिसके बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
0 Comments