गौरव बिहार

अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

 



 हमारा मेट्रो / सोनपुर रेलवे स्टेशन पर जैसे ही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची वैसे ही जीआरपी के जवानों ने बोगी की तलाशी ली जहां तलाशी के दौरान एक स्लीपर बोगी में बैग में रखें अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।  इस बात की जानकारी देते हुए रेल थानाध्यक्ष जय सिंह टीयू ने गुरुवार को बताया कि बिहार संपर्क एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही सोनपुर के प्लेटफार्म संख्या 2 पर पहुँची वैसे ही बोगी की तलाशी शुरू करते हुए एक स्लीपर बोगी में दो ट्रॉली बैग ,अटैची, समेत सात बैग की तलाशी ली गई जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया है।  बैग में रखे रॉयल चैलेंज व्हिस्की 375ml का 23 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की 375ml की 23 बोतल 375ml का 24 बोतल इंपिरियल ब्लू व्हिस्की 375ml का 9 बोतल टोटल 79 बोतल ऑफिसर चॉइस व्हिस्की 180ml के 389 ट्रेटा  पीस  अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है । गिरफ्तार युवक मधुबनी के लदनिया थाना के कुमारखत निवासी सतीश कुमार राय तथा खाजेडी के प्रदीप कुमार शर्मा है । दोनों धंधेबाज को मद्य निषेध अधिनियम के दुरुपयोग करने के आरोप में कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया । 

Post a Comment

0 Comments