बनियापुर (सारण) प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत हेतु नामांकन गुरुवार से प्रारम्भ हो गयी।जिसको लेकर प्रखंड मुख्यालय पर प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भारी भीड़ जुट रही है।जहां नामांकन के प्रथम दिन लैवा पंचायत से सोनू पाण्डेय पैगम्बरपुर पंचायत से मुखिया पद हेतु अमजद अली उर्फ चुन्नू ,पूर्व मुखिया जाहिदा खातून ,विसवेश सिंह,मनिकपुरा से मुखिया पद के लिए पूर्व मुखिया अकबर अली,सरेया पंचायत से मुखिया पद पर समीना देवी ,पिरौटा खास दक्षिणी भाग से बीडीसी पद के लिए सूचम देवी बनियापुर  पंचायत से करमुल्लाह अंसारी भुसाव पंचायत से निवर्तमान मुखिया सुनीता देवी सहित दर्जनों लोगों ने सरपंच,बीडीसी,वार्ड सदस्य,पच  पद के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।जहा प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि  पंचायत के लिए सभी पदों के लिए अलग अलग 14 टेबल के काउंटरो पर सक्षम एआरओ के देख रेख में शांतिपूर्वक नामांकन प्रक्रिया संपादित हो रही है।अभ्यर्थियी कि सुविधा का भरपूर ख्याल किया जा रहा है।