सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत भरपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 11 के महिला प्रत्यासी विभा देवी ने वार्ड सदस्य के पद पर नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद लगातार जनसंपर्क अभियान शुरू कर दी है। विभा देवी महिलाओं को उत्थान एवं गरीबों, असहाय ,पीड़ितों के लिए हर संभव मदद करते आ रही हैं। वे लगातार अपने क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ा कर उसे आत्मज्ञान दे रही है यही नहीं वह क्षेत्र के विकास के लिए सदैव चिंतन और मनन करती है जिससे वार्ड का विकास हो सके । वे लगातार जनसंपर्क अभियान के दौरान घर-घर जाकर महिलाओं, पुरुषों को इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहीं की जात -पात, अपना -पराया, धर्म की राजनीति छोड़कर अपने गांव व वार्ड के विकास के लिए अपना कीमती वोट निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से क्षेत्र के विकास व वार्ड के विकास पर मुहर लगाने के लिए 3 नवंबर के दिन मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करने की अपील मतदाताओं से की । उन्होंने जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहि कि वार्ड पद किसी गांव की उन्नति और विकास के लिए सबसे नीचे पद में से एक है लेकिन वार्ड के विकास से ही समाज और क्षेत्र की विकास होती है । उन्होंने यह भी कहि कि चुनाव में कौन खड़ा है यह मत देखिए, चुनाव के बाद आपके साथ कौन खड़ा रहेगा,
कौन कितना विकास करेगा यह जरूर देखिए । जात-पात से ऊपर उठकर हम काम करेंगे ,वार्ड नंबर 11 का हर घर में विकास का काम करेंगे । अगर जनता अपना प्रेम और स्नेह हमें मतदान के माध्यम से देती है तो हम वार्ड वासियों को ही न ही वल्कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए अथक प्रयास करेंगे साथ ही वार्ड का काफी विकास करने का कार्य करेंगे । वार्ड के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे जो पिछले कई सालों में नहीं हुआ है साथ ही विकास के नए - नए आयामों तक पहुंचाने का भी हम प्रयास करेंगे । हमारे क्षेत्र के जिस जगह पर अभी भी सड़क की अवस्था जर्जर है वहां सड़कों का निर्माण होगा, जल निकासी के लिए नाला का निर्माण होगा । सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने का कार्य करेंगे । शिक्षित महिला होने के नाते हमें किसी और पर निर्भर नहीं रहना हैl किसी भी तरह का प्रशासनिक कार्य हो उसे हल करने में मैं स्वयं सक्षम हूं l
जिस प्रकार विशाल जनसमर्थन और सहयोग मुझे मिल रही है ऐसे में उम्मीद करती हूँ यह अटूट विश्वास और स्नेह का डोर क़भी कमजोर न होने पड़े । इसके लिए मैं अपनी वार्डवासी सहित पंचायत वासियों को तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं । जिस तरह से लोगों का स्नेह और प्रेम मिल रहा है निश्चित ईश्वर और मतदाता व जनता की प्रेम ,आशीर्वाद मिला तो निश्चित ही मेरी जीत होगी।
0 Comments