गौरव बिहार

साहित्य-गौरव सम्मान से सम्मानित किए गए कविवर त्यागी

 



सोनपुर--हिंदी के प्रसिद्ध कवि रामचंद्र सिंह त्यागी हिन्दी-साहित्य-गौरव सम्मान से हुए सम्मानित। रेलवे राजभाषा अधिकारी रहे कवि रामचंद्र सिंह त्यागी की दो दर्जन पुस्तकें प्रकाशित है, जिसमें वैश्वानर महाकाव्य अतिशय लोकप्रिय हुए।   मंजूषा पत्रिका प्रकाशन समिति ने 'सम्मान साहित्यकार के द्वार' कार्यक्रम के तहत त्यागी के आवासीय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर कविवर त्यागी को यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनपुर के वरिष्ट अधिवक्ता सह पत्रकार विश्वनाथ सिंह ने की, जबकि संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध योगगुरु डॉ. महेन्द्र प्रियदर्शी ने किया।

       बतौर मुख्य अतिथि सोनपुर के जाने-माने चिंतक तथा मंजूषा पत्रिका के प्रधान संपादक अनिल कुमार सिंह, संपादक विश्वनाथ सिंह, बैंक अधिकारी राजेंद्र सिंह एवं प्रसिद्धि युवा साहित्यकार सह योगगुरु डॉ. महेंद्र प्रियदर्शी ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर हिंदी सेवी रामचंद्र सिंह त्यागी को संयुक्त रुप से सम्मानित किया।

       सम्मानित करते हुए अनिल कुमार सिंह ने कहा कि प्रख्यात कवि रामचंद्र सिंह त्यागी साहित्य की विभूति हैं। अपनी साधना के बल पर बिहार सरकार से फादर कामिल बुल्के सम्मान प्राप्त कर त्यागी ने वैशाली वासियों को गौरवान्वित किया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनपुर पीएनबी बैंक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने  राजभाषा अधिकारी त्यागी की हिंदी-साहित्य-यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि त्यागी डेढ़ दर्जन पुस्तकों के लेखक हैं, जिसमें वैदेही विशेष प्रसिद्ध है।

 प्रसिद्धि युवा साहित्यकार  योगगुरु ने कहा कि कवि वरेण्य त्यागी ने स्वधर्म, रचनाधर्म एवं राष्ट्रधर्म का सदैव निर्वहन किया है भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने त्यागी की पुस्तक का लोकार्पण किया था। त्यागी ने ओज और तेज की कविता से सदैव देशभक्ति का जज्बा जगाया है इनकी रचनाओं में राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है । अपने अध्यक्षीय संबोधन में पत्रकार विश्वनाथ सिंह ने कहा कि त्यागी ने जीवन पर्यंत साहित्य की साधना कर हिंदी काव्य को समृद्ध किया है।  त्यागी युवा साहित्यकारों के लिए प्रेरणा स्रोत है। त्यागी को घर में सम्मानित होने पर प्रख्यात साहित्यकार शालिग्राम सिंह अशांत, डॉ. एनके श्रीवास्तव, युवा कवि अनिमेष, डॉ. केके सिन्हा, डॉ. रंजना गुप्ता, प्रो. इन्दु कौशल, प्रेमजीत सिंह पप्पू, सीए विमल कुमार, कथाकार मुकेश कुमार शर्मा, शैलेंद्र कुमार, रवि भूषण वर्मा, आलोक आजाद, राजीव कुमार सिंह उर्फ गोल्टू, मेदिनी कुमार मेनन, डॉ. प्रियंका, निशा सिंह, मीनाली प्रियदर्शी, डॉ. संजय विजित्वर, डॉ. केकी कृष्ण, डॉ राजीव कुमार, डॉ. सरस्वती सिन्हा, माही, वैशाली, शौर्य, डॉ. कुमकुम ने त्यागी को बधाई दी।

धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता आलोक कुमार ने किया।

Post a Comment

0 Comments