मशरक थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद मामले के निष्पादन के लिए सीओ ललित कुमार सिंह व थानाध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर एक भूमि विवाद मामले का निष्पादन किया गया। जहां सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि थाना परिसर में आयोजित भूमि संबंधी जनता दरबार में थानाध्यक्ष राजेश कुमार के साथ भूमि विवाद मामले के निष्पादन किया गया। जिसमें पहले से लंबित 6 भूमि विवाद मामले पर सुनवाई की गई। जिसमें 1 मामले का निष्पादन मौके पर ही किया गया। बाकी 5 मामले को अगले शनिवार के लिए समय सीमा निर्धारित किया गया।वही नया एक भी मामला नही आया है।
0 Comments