/सिवान
पुलिस ने 7 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से एक युवक शराब लेकर बिहार में जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गयी और सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त तेज कर दिया। इसी बीच बलवाँ के समीप इंडिका कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसमें से 7 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करने के साथ कार को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी विद्या प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के किलपुर निवासी दीपू कुमार यादव है, जिसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
0 Comments