गौरव बिहार

सिसवन में करंट से युवक की मौत

 सिसवन में करंट से युवक की मौत


सिसवन सिसवन थाना क्षेत्र के आंसड़ गांव में शनिवार की दोपहर करंट लगने से युवक की मौत हो गयी । इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया । वह 35 वर्षीय ब्रह्मा शर्मा था । मजदूरी कर वह घर चलाता था । हादसे को लेकर अफरातफरी मची रही । परिजनों ने बताया कि वह दोपहर में घर का मोटर बना रहा था । इसी दौरान तार लेकर घर से सटे तालाब में गिर पड़ा । तार में बिजली आ रही थी । सदर अस्पताल लाया जा रहा था INA कि रास्ते में सांसें थम गयीं ।

Post a Comment

0 Comments