बनियापुर (सारण) प्रखंड के कन्हौली मनोहर पंचायत के वार्ड संख्या एक से चुनौतीपूर्ण वार्ड सीट से जीत के बाद अर्जुन कुमार राय ने कहा कि हमारी जीत वार्ड के सभी मतदाताओं की जीत है।मैने कभी समाज मे द्वेष ,भेद की बात नही किया,सभी के साथ आपसी भाईचारा ,प्रेम सौहार्द को मजबूत करने का काम किया है।जिससे सभी ग्राम वासियो का नेह स्नेह प्यार मिला,सबका आशीर्वाद मिला ,अपने वार्ड को स्मार्ट वार्ड बनाना हमारी प्राथमिकता है।मौके धनंजय कुमार धर्मेंद्र कुमार अखिलेश कुमार अभिषेक कुमार सहित भारी संख्या मे समर्थक शामिल थे।
0 Comments