*



हमारा मैट्रो/हसनपुरा/सीवन


हसनपुरा पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन सह बालदिवस के अवसर पर प्रखण्ड मुख्यालय के समीप सिवान सिसवन मुख्य पथ पर ग्लोरियस हाईटेक स्कूल सह कोचिंग सेंटर के परिसर में रविवार को छात्र-छात्राओं के द्वारा कबड्डी तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।रंगोली प्रतियोगिता स्कूल के डायरेक्टर वसीम अकरम,प्रिंसिपल मोहम्मद नसीम कादरी,मैनेजिंग डायरेक्टर मोहम्मद व उपप्रिसिंपल तबरेज आलम तथा स्कूल के सभी शिक्षकों के देखरेक में सम्पन्न हुआ।विद्यार्थियों ने भी इस प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और सभी उत्साहपूर्वक अपना-अपना रंगोली बना शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत किया।जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले में प्रथम स्थान वर्ग सातवा के छात्रा आरती कुमारी,द्वितीय स्थान वर्ग सातवा के राहिला परवीन व शम्मा परवीन तथा तृतीय स्थान राफिया खातून दीपू कुमार और उर्वशी विश्वास ने हासिल किया।उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को मेडल से पुरस्कृत किया गया।वही स्कूल के डायरेक्टर ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों से काफी लगाव था। इसलिए उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलों में भी विशेष रूचि लेनी चाहिए जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।