गौरव बिहार

मंत्री सुनील कुमार ने भोरे के सभी हाई स्कूलों का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश




बिहार सरकार के मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार ने शनिवार को प्रखंड के सभी हाई स्कूलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिये. इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन भी किया गया. बता दें कि भोरे से विधायक और बिहार के मंत्री सुनील कुमार भोरे पहुंचे. राजघाट में उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसक बाद वे प्रखंड की सिसई पंचायत में पहुंचे, जहां से मुखिया बनीं अन्नु मिश्रा और उनके पति डब्लू मिश्र से मुलाकात कर जीत की बधाई दी. साथ ही पंचायत के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की. इसके बाद उन्होंने प्रखंड के कल्याणपुर, हुस्सेपुर, भोरे, कोरेयां, सीसवां, कुआडीडीह, लामीचौर, शिवराजपुर, भोपतपुरा, कुशहां, बरई बगहवां में हाई स्कूलों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालयों की दशा का और सुधारने के निर्देश दिये. साथ ही इस दौरान विद्यालय परामर्श समिति का गठन किया गया. मौके पर सत्य प्रकाश तिवारी, राजेंद्र कुमार द्विवेदी, संतोष मिश्र, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विंदा सिंह, अजय कुमार त्रिपाठी, कुंज बिहारी मिश्र, अमित कुमार मिश्र, मनोज कुमार शाही, टूनटून सिंह, त्रिलोकी पांडेय, विनोद पाल, विजय कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे.

Post a Comment

0 Comments