/सिवान/दरौंदा। थाना परिसर में शनिवार को अंचल अधिकारी दीनानाथ कुमार एवं एएसआई अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया. दरौंदा में दसवें चरण के पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर कई सप्ताह से जनता दरबार नही लगा था. नामांकन बीतने के बाद शनिवार को जनता दरबार लगाया गया जिसमें दर्जनों मामला आया. अंचल अधिकारी श्री कुमार ने पूर्व से चल रहे आधा दर्जन से अधिक जमीनी विवादित मामलों का निष्पादन किया. अन्य मामला को अगले जनता दरबार मे जांच कर प्रस्तुत करने को कहा.
0 Comments