सिसवन  चैनपुर ओपी क्षेत्र के बावनडीह गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया । चोरी की इस घटना में चोरों ने लगभग 3 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली । मिली जानकारी के अनुसार  चोरों ने गांव के अलग - अलग जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया । चोरी सुरेंद्र साह , विद्यासागर शर्मा , सरोज गिरि व राजकुमार शर्मा के घर हुई है । चोर घर की दीवार फांद घर में घुसे । सुरेंद्र साह के घर से 55 में हजार नगद व लगभग एक लाख पचास हजार के सामान व मोबाइल की चोरी करली । चोरों ने सरोज गिरि के घर से एक मोबाइल की चोरी की विद्यासागर शर्मा के घर से 5 हजार नगद व 2 मोबाइल की चोरी की । जबकि राजकुमार शर्मा की मोबाइल चोरी हुई । स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी सुबह में हुई । हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर 10-12 की संख्या में होगे । तभी अलग - अलग जगहों पर चोरी की । एक साथ चार घरों में चोरी की घटना से लोगों में दहशत है । इस संदर्भ में पूछे जाने पर ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि सुरेन्द्र साह की पत्नी रीता देवी ने आवेदन दिया है । आवेदन पर सरोज गिरि व विद्यासागर का भी हस्ताक्षर है ।