गौरव बिहार

विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर निःशुल्क हुआ मधुमेह जाँच और जरूरतमंदो को वितरण किया शुगर जाँच करने वाली मशीन

 


छपरा:-विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर डॉ ओंकार नाथ ने निःशुल्क ब्लड शुगर जाँच किया और जरूरतमंदो को ग्लोकोमिटर वितरण किया। इस अवसर पर डॉ. ओंकार नाथ (एम.डी) ने कहा कि मधुमेह आज के समय मे सभी उम्र के लोगो को हो जा रहा है,जिसका मुख्य कारण अनियमित दिनचर्या और गलत भोजन है। इसके बाद उन्होंने मरीजों को मधुमेह बीमारी के बचाव, खानपान, परहेज के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यदि किसी को शुगर की बीमारी हो जाती है तो कैसे अपने को इस बीमारी से सुरक्षा करे।

Post a Comment

0 Comments