गौरव बिहार

हरपुरजान गांव में 15 लीटर देशी शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार

 


मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में शनिवार को थाना पुलिस ने छापेमारी करतें हुए 15 लीटर देशी शराब के साथ महिला धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। मामलेे में रविवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए बताया कि सुचना मिली की महिला चोरी छिपे शराब बेच रही है तों दारोगा राजेश कुमार रंजन, जमादार देवनन्दन राम की अगुवाई में छापेमारी की गई तों महिला को 15 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिला धंधेबाज हरपुरजान गांव निवासी इन्दु देवी पति अशोक साह पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments