गौरव बिहार

बढ़ते ही सोनपुर मेले में ऊनी कपड़े के खरीदारों की उमरी भीड़

  




सोनपुर---सोनपुर प्रखंड ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. यही वजह है कि लोग अब बेवजह बाहर निकलने से बचने लगे हैं. हालांकि दिन में लोगों को धूप मिल रही है जो राहत भरी है. पहाड़ी व बर्फीली इलाकों से आ रही सर्द पछुआ हवा के प्रभाव के कारण लगातार तापमान में गिरावट हो रही है । जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आ रही है वैसे-वैसे विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर में लगे ठंड कपड़े की दुकानों में भीड़ उभर रही है भले ही सरकार इस बार सरकारी मेला नहीं लगाई है लेकिन आसपास के जिलों के साथ स्थानीय लोगों के प्रयास से मेला परवान चढ़ गई है।  मेले में लगातार भीड़ उभर रही है साथ ही खरीददारों की खरीदारी करने से व्यापारियों के चेहरे में चमक देखी जा रही है । सबसे ज्यादा बिक्री ऊनी कपड़ों पर ज्यादा हो रही है क्योंकि ठंड के मौसम में ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ जाती है । हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में उमड़ने वाली भीड़ एक नया इतिहास रच रही है । लगातार हो रही मेले में भारी भीड़ से सरकारी और गैर सरकारी मेला का अंतर मिटा दिया है यह सब बाबा हरिहर नाथ की कृपा से चल रहा है । मेले में दर्शकों और खरीदारों की भीड़ यह भूल गई है कि इस वर्ष भी सरकार ने संक्रमण को लेकर मेला लगाए जाने की अनुमति नहीं दी है इसके बावजूद मेले का आकर्षक स्वरूप उभर रहा है।  इस बार सरकार के तरफ से मेले में कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है ना ही सुरक्षा के मामले में पुलिस बल को तैनात की गई है न हीं कहीं पेयजल की व्यवस्था की गई है।  ना ही अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की गई है फिर भी मेले का रौनक देखते ही बन रही है मेले में घूमने वाले का क्रय और बिक्रय की संख्या अधिक है  ।  इस मेले में फुटपाथ के दुकानदारों के विभिन्न प्रकार की वस्तु की बिक्री भी जमकर हो रही है।  मेले की उभरती भीड़ का एक दृश्य पुराने गंडक पुल पर आए दिन जाम की समस्या से मेलार्थियों के साथ -साथ क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।  पुल पर घंटों इंतजार करते हुए 2 किलोमीटर की यात्रा करने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ रहा है। पुल के दोनों छोर पर पुलिस बल की तैनाती नहीं होने से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है जिससे आए दिन जाम की समस्या ऐसे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वाले मेलार्थियों को हो रही है तो वही दूसरी ओर वाहन चालक एक- दूसरे से आगे निकलने के लिए आकुल व्याकुल और बेचैन होकर  सड़क मार्ग को जाम कर दे रहे हैं जिसके कारण आए दिन जाम की समस्या से यात्री परेशान हो रहे है ।

Post a Comment

0 Comments