बनियापुर (सारण) पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत कर गांवो का सर्वांगीण विकास सरकार की प्रतिब्धता है।यह बाते उमा पाण्डेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरपुर के प्रांगण मे जन प्रतिनिधि सम्मान सह मातृषकट प्रणाम समारोह को संबोधित करते निवर्तमान विधान पार्षद ई0 सच्चिदानंद राय ने कही,उन्होंने कहा कि सरकार पंचायतो को सशक्त बनाते प्रतिंधियों विशेष प्रश्रय दे रही है।महिलाओ को सशक्त करते उनके दायित्वों को स्वय निर्वहन करने ,जागरूकता कि आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने कहा कि पंचायतो मे वार्ड स्तर से पंचायत स्तर तक विकास योजना गति तीव्र होगी।जन प्रतिनिधियों के मानदेय पेशन की हमारी लड़ाई रंग लाएगी,और सम्मान जनक मानदेय और पेंशन सरकार देगी।सभी

पंचायतो मे समुदायिक शौचालयों का होगा निर्माण तथा सफाई कर्मियों कि नियुक्ति होगी।मौके पर श्री राय को अमगवस्त्र के साथ बुके देकर सम्मानित किया गया।वही वार्ड ,समिति,मुखिया प्रतिनिधियो को आयोजन समिति द्वारा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।मौके पर मुखिया कौशल किशोर सिंह पिंकू सिंह मुकेश साह मनोज राय उप प्रमुख दिवाकर कुमार तिवारी मुखिया मेराज अहमद उप मुखिया शंकर साह सुनील सिंह सहित दर्जनों गणमान्य शामिल थे।