सोनपुर--सोनपुर नगर पंचायत के शहीद माहेश्वरी चौक पर जनसंघ एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक के संस्थापक सदस्य एवं वरीय भाजपा कार्यकर्त्ता सोनपुर के नख़ास निवासी 92 वर्षीय जगदीश बाबु के निधन 23--01--2022को हो गया था वही सबलपुर मध्यवर्ती के पूर्व मुखिया एवं भाजपा नेता गौतम कुमार चन्दन का निधन 29--01--2022 को हो गया था । भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया ,जिसमे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह कुशवाहा, नगर मण्डल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु, भाजपा नेता धनंजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष सुनील दुबे, राजेश कुमार, एवं शत्रुधन सिंह चन्द्रवंसी, महामंत्री सतेंद्र नारायण सिंह, अशोक कुमार सिंह, सौरभ सिंह सोलंकी, सुबोध कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह भोला सहित अन्य लोगों ने दोनों व्यक्ति के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त करते हुए दोनों व्यक्ति के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला । वही मुकेश कुमार ने कहा कि भाजपा के दोनों कर्मठ कार्यकर्ता के निधन से एक कर्मठ कार्यकर्ता को भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने खो दिया गया जिसकी भरपाई असंभव है । तो वही दूसरी ओर सारण स्नातक के पूर्व विधान पार्षद महाचंद्र प्रसाद सिंह, सबलपुर पश्चिमी मुखिया विकास कुमार सिंह, दिलीप सिंह, सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के सरपंच दिलीप सिंह ,अरविंद कुमार सिंह ,अविनाश कुमार, मुकेश शर्मा ,उपेंद्र शर्मा ,राजीव मुनमुन सहित कई भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवी ने सबलपुर मध्यवर्ती के पूर्व मुखिया एवं भाजपा नेता गौतम कुमार चंदन के असामयिक निधन पर उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया । महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सारण में भारतीय जनता पार्टी ने अपना एक कर्मठ कार्यकर्ता को खो दिया । उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे । बता दें कि शुक्रवार की शाम अचानक पूर्व मुखिया व भाजपा नेता गौतम के संदिग्ध मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है । गौतम की मौत प्राकृतिक है अथवा कोई साजिश अथवा जहरीली शराब या अन्य कोई कारण इस सवाल पर उलझन बनी हुई है । गौतम मुखिया शराब का सेवन किया करते थे। गौतम शुक्रवार की शाम बेहोशी के हालत में सबलपुर कचहरी बाजार के पास अचेत अवस्था में परा हुआ था जहां आनन-फानन में ग्रामीणों व परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । परिजनों ने गौतम मुखिया के पुलिस को बुलाकर शव को सुपुर्द करते हुए पोस्टमार्टम कराया। परिजन जानकारी हासिल करना चाहते हैं कि गौतम की मौत कैसे हुई है वहीं पुलिस गौतम की मौत के लेकर मामले की तहकीकात में जुट गई है ।
0 Comments