मशरक प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का 74 वां शहादत दिवस मनाया गया । सर्वप्रथम कांग्रेस प्रदेश कमेटी के सदस्य केदारनाथ सिंह, सारण जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष ब्रह्म देव दास प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंदर सिंह ने राष्ट्रपिता पिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी देश के लोगों को सत्य और अहिंसा की राह पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित करते थे । देश की आजादी के लिए सत्य और अहिंसा की राह को अपनाते हुए अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया ‌। कांग्रेस जिला प्रदेश प्रतिनिधि केदारनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर देश के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं आज हम सभी कांग्रेश कार्यकर्ताओं ने शहादत दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बताए गए रास्तों को अपनाते हुए उनकी राह पर देश के निर्माण के लिए चलने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।