दाउदपुर सारण। प्रखण्ड क्षेत्र के जैतपुर पंचायत के वर्तमान वार्ड सदस्य व पूर्व उपमुखिया पति अंजनी सिंह का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। वह हंसमुख स्वभाव के बेहद ही मृदभाषी,व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। जनहित से जुड़े कार्यो में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है। वार्ड सदस्य के निधन हो जाने की खबर सुनते ही जिला पार्षद रघुवंश सिंह उर्फ फूल सिंह,मुखिया प्रतिनिधि दूधनाथ राम,पूर्व मुखिया जय प्रकाश सिंह,जय प्रकाश साह,बच्चा राम,समाजसेवी हरिमोहन सिंह गुड्डू,पूर्व वार्ड सदस्य मुनील सिंह सहित ग्राम कचहरी के पंच व पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि ने अपनी गहरी शोक संवेदन प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने करने हेतु ईश्वर से प्राथर्ना की है। मालूम हो की वार्ड सदस्य अंजनी सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका दाह संस्कार मांझी स्थित सरयू नदी के तट पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र संजीव सिंह ने दिया। शव यात्रा में परिजन समेत अन्य लोग शामिल थे।