पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के रसौली गांव स्थित एक टावर से अज्ञात चोरो द्वारा बैट्री चोरी कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार रसौली गांव के शेख टोली में इंडस कंपनी का टावर है। जिससे एयरटेल का नेटवर्क संचालित होता है। बीती रात अज्ञात चोरो द्वारा टावर के बाउंड्री का जाली काटकर उसके बैट्री बक्स से बैट्री की चोरी कर ली गई। इस चोरी की घटना की जानकारी शनिवार की सुबह जमीन मालिक व रसौली गांव निवासी अफताब आलम को तब हुई जब टावर डाउन हो गया। घटना को लेकर जमीन मालिक द्वारा थाने लिखित शिकायत दी गई है जिसके बाद से पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
0 Comments