मांझी सारण। मांझी प्रखंड क्षेत्र के मोहम्मदपुर में आयोजित न्यू प्रिंस क्लब द्वारा छपरा और महमदपुर के बीच खेलाए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन राष्ट्रीय एथलेटिक्स वा झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक विकाश सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया।  इस के पहले विकाश सिंह द्वारा असहनी और रसूलपुर के बीच मेवरीदेवी हाई स्कूल में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का भी उद्घाटन किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से आपसी प्रेम को जहां बढ़ावा मिलता है।

वही एक दूसरे से मिलने का भी अवसर खेल के बहाने मिलता है। खेल से हमेशा एक स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। मेरा प्रयास है कि सारण के युवा खेल में अग्रसर हो तथा देश स्तर पर खेल में अपना नाम रौशन करें।