सिवान/दरौंदा। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर थाना क्षेत्र के दर्शनी गेट के समीप एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधियों ने साइकिल से लीला साह के पोखरा पर स्थित बाजार पर सब्जी खरीदने जा रहे युवक को पीछे से गोली मार दिया. जिससे युवक जख्मी हो गया. इस संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम 05:00 बजे कमसड़ा गांव निवासी हरेन्द्र साह का लड़का नीरज साह एवं विवेक शर्मा बाजार जा रहे थे. इस दौरान पीछे से अपराधियो ने दौड़ा कर गोली मारा लेकिन नीरज के कमर के नीचे लग गया. गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंच कर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरौंदा में भर्ती कराया. जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया परिजनों से बात करने पर बताया कि युवक के शरीर से गोली निकल गई है. अभी युवक खतरे से बाहर है युवक को होश आ गया है. नीरज लीला साह लीला साह के पोखरा स्थित लेट्सजी पब्लिक स्कूल में कोचिंग चलाता था. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है खबर प्रेषित करने तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया है
0 Comments