सोनपुर ---पूर्व मध्य रेल के सोनपुर ---छपरा रेलखंड के सोनपुर--दिघवारा रेलवे स्टेशन के बीच 17 फरवरी 21 के रात बरौनी-- ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रैन के एक जनरल बोगी में यात्रियों को सामान लूटकर घटना का अंजाम दिया गया था । इस कांड में डकैती और लूट कांड के घटना का अंजाम देने वाले अपराधियों को दमोचने का काम करते हुए 8 लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल के सलाखों में पहुंचा दिया वही एक फरार चल रहे लुटेरों को सोनपुर जीआरपी ने कोर्ट के आदेश पर सारण जिले के अवतार नगर थाना के भगवानपुर गांव के रहने वाला अमरजीत कुमार जो घटना के अंजाम देने के बाद वह फरार चल रहा है इसको लेकर उसके घर पर सोनपुर रेल थानाध्यक्ष जय सिंह टीयू ने दल बल के साथ पहुँच कर घर की कुर्की जब्ती की । रेल थानाध्यक्ष जय सिंह टीयू ने रविवार को बताया कि इस कांड में 9 लोग शामिल थे जिसमें 8 अपराधी को गिरफ्तारी हो चुकी है एक फरार अपराधी के घर की कुर्की जब्ती गांव वाले के उपस्थिति में शनिवार को मकान के दरवाजे, खिड़की ,बक्सा, ग्रील एवं अन्य सामान घर को जप्त कर लिया गया है ।
0 Comments