सोनपुर --सोनपुर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अवर निर्वाचन पदाधिकारी अखलाक अंसारी व बीडीओ सुदर्शन कुमार के उपस्थिति में सभी बीएलओ  के साथ बैठक शनिवार के दिन हुई । इस बैठक में सभी बीएलओ  को विधानसभा क्षेत्र के फोटो शिम्लर एंट्री के बारे मे जनकारी दी गयी एवं दोहरी इंट्री के लिए प्रपत्र 7 व 8 भरने को आदेश दिया गया । अवर निर्वचन  पदाधिकारी अखलाक अंसारी  ने कहा कि इस कार्य के हो जाने से 2 जगहों पर मतदाता सूची में जो नाम दर्ज  है उस समस्या से निजात मिल जाएगी साथ ही वैसे फर्जी मतदाताओं की भी पहचान हो जाएगी । उन्होंने यह भी कहा कि सभी बीएलओ अपने कर्तव्य को बखूबी से निर्वहन करते हुए एक सप्ताह के अंदर इस कार्य को पूर्ण करें साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी भेदभाव या प्रलोभन के कोई ऐसा कार्य ना करें जिससे निर्वाचन जैसे कार्यों पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो ।  इस कार्यों में  कोई भी बीएलओ अगर लापरवाही करते पाए गए तो उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी । इस मौके प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर्मी मोहम्मद निजामुद्दीन अंसारी,सुनील कुमार साह ,जितेंद्र कुमार के साथ अन्य निर्वाचन कर्मी मौजूद रहे ।