हसनपुरा प्रखण्ड के सहुली पंचायत के रफीपुर गांव स्थित कन्या प्राथमिक विधालय के परिसर में रविवार को बीडीओ राजेश्वर राम,सीओ प्रभात कुमार व वकील अनूप विकास के अध्यक्षता में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य जन - जन तक विधिक जागरूकता फैलाना है ताकि समाज के वंचित समुदाय खासकर दलित,गरीब, महिलायें,किशोर और किशोरियां, मानसिक रूप से बीमार, असंगठित कर्मकार आदि अधिक से अधिक जानकारी ले सके और प्राधिकरण के अंतर्गत मिलने वाले लाभ का उपयोग कर सकें।
लोक अदालत के तहत बीडीओ राजेश्वर राम ने इस जागरूकता कार्यक्रम के तहत न्यायालय आपके द्वार आपको बताने आया है कि आप प्राधिकरण के तहत मुफ्त में न्याय कैसे पा सकते हैं। उन्होंने लोक अदालत के संदर्भ को भी समझाया जिसमें स्थायी लोक अदालत, चलंत लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर बीडीसी प्रतिनिधि बनारसी प्रसाद,सहुली मुखिया प्रतिनिधि विकास पांडेय,धीरू कुमार,हरिशंकर प्रसाद,मुर्तुजा अंसारी,संदीप राम,नीरज पांडेय,रितेश मिश्रा,शशिभूषण पांडेय,राकेश पांडेय,भोला पांडेय,हिरन शर्मा,शंकर प्रसाद व डॉ० सुरेंद्र प्रसाद आदि समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
0 Comments