गौरव बिहार

बीडीसी की बैठक मे आया बनियापुर को अनुमंडल बनाने का प्रस्ताव

बनियापुर (सारण) प्रखंड के कृष्ण मेमोरियल सभा कक्ष मे शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा की अध्यक्षता मे बीडीसी की बैठक हुई।जहा प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर के द्वारा विगत बैठक की पर चर्चा पर सभी सदस्यों द्वारा सन्पुष्टि की गयी।वही बैठक मे सीडीपीओ,शिक्षा पदाधिकारी विद्युत् विभाग के पदाधिकारी सहित कई विभाग के पदाधिकारियों के सदन मे अनुस्थिति पर सदस्यों द्वारा निंदा प्रस्ताव लाया गया।वही सिसई मनिकपुरा सतुआ के 280 गरीब वँचितो को राशन नही मिलने पर सदस्यों द्वारा हंगामा करते उन्हे तत्काल लाभ देने का प्रस्ताव लाया गया प्रमुख ने बैठक को संबोधित करते कई समाजिक समस्याओ की चर्चा करते बनियापुर को अनुमंडल बनाए जाने का प्रस्ताव रखा सी ओ स्वामी नाथ राम ने राजस्व से संबंधित मामले पर सदन मे प्रतिउतर दिया।इधर मुखिया अरुण दास के द्वारा डाढीबाढ़ी भिट्ठी जर्जर सड़क,कन्या विद्यालय कराह,की चाहरदिवारी की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त कर सदन को अवगत कराया,वही पैक्स मतदाता सूची मे प्रत्यक्ष नाम जोड़ने की व्यवस्था,बीडीसी की बैठक मे स्थानीय विद्यायक एमपी को शामिल होने की मांग किया।सदस्य मनिभूषण द्विवेदी ने रेफरल अस्पताल की विधि व्यवस्था की चर्चा करते अस्पताल मे अल्ट्रा साउंड,एक्स रे की स्थिति की जानकारी चिकित्सा पदाधिकारी से मांगी।सदस्यों द्वारा जन वितरण मे व्याप्त व्यापक अनियमिताता की चर्चा करते सुचारु वितरण,सही मात्रा के साथ वितरण कराए जाने की बात पदाधिकारियों के बीच रखी।वही सदन मे सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना जल नल,आँगनबाड़ी,आवास योजना ,वृद्धवस्था पेंशन,किसन निधि योजना सहित ग्रामीण सड़क ,पंचायत सरकार भवन पर प्रतिनियुक्त कर्मियों की नियमित उपस्थिति सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपनी बात रखी।पंचायती राज पदाधिकारी तरुण कुमार ने पंचायत मे योजनाओं घर क्रियान्वयन पर सदन मे चर्चा किया ।बीडीओ ने योजनाओं के क्रियान्वयान पर सरकारी निर्देशों के बारे मे सदन को अवगत कराया गया उप प्रमुख दिवाकर तिवारी अशोक गुप्ता ।मौके पर मुखिया अंजली राज कौशल सिंह अरुण दास संगीता देवी दिलीप राय बीडीसी जुलेखा परवीण त्रिभुवन साह धनीता देवी बृजनंदन प्रसाद एम ओ दिलीप कुमार सिंह सहित सभी मुखिया बीडीसी सदस्य बैठक मे शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments