दाउदपुर सारण। सारण एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर दाउदपुर थाना पुलिस ने दीपावली व महापर्व छठ के दौरान क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर बुधवार की रात थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाकर 130 लीटर देशी शराब बरामद की। वहीं इस दौरान पुलिस ने चार धंधेबाजों व दो पियक्कड़ों को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस ने देशी शराब के साथ कोहड़ा गांव के जयप्रकाश मांझी उर्फ जट्टा, बलोखड़ा के मुन्ना राय, बंगरा बिंटोलिया के ब्रह्मदेव बिन उर्फ सरल बिन व कन्हैया बिन को गिरफ्तार किया। वहीं दाउदपुर मठिया से पुलिस ने दो पियक्कड़ मूसा तिवारी व सत्येंद्र गिरी को नशे की हालत गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाये गए छापेमारी अभियान में एएसआई उमाचंद्र शर्मा, दिनेश्वर कुमार, शम्भू सिंह समेत पुलिस बल के अनेक जवान शामिल थे।
0 Comments