गौरव बिहार

दीपावली और छठ पूजा को लेकर पहलेजाघाट ओपी में हुई शांति समिति की बैठक

सोनपुर-- सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत पहलेजाघाट ओपी परिसर में ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम के अध्यक्षता में शनिवार को प्रकाश पर्व दीपावली और लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक हुई । बैठक में ओपी क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ,सामाजिक कार्यकर्ता ,जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए ओपी प्रभारी विश्वमोहन राम ने कहा कि आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रकाश पर्व दीपावली और लोक आस्था का महान छठ पर्व मनाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे को पटाखे छोड़ने के वक्त अभिभावकों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि किसी तरह के पटाखे छोड़ने में बच्चे जख्मी ना हो पाए और कहि आगजनी की समस्या उत्पन्न नहीं हो । इसके लिए एक विशेष ध्यान देने की जरूरत है । उन्होंने यह भी कहा कि किसी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत सहयोग के लिए 112 नंबर डायल कर सूचना दें या ओपी का नंबर पर डायल करें । उन्होंने यह भी कहा कि पहलेजा घाट गंगा नदी में छठ पर्व के लेकर विशेष सहयोग करने की जरूरत प्रशासन को है । क्योंकि पूरे पहलेजा व सोनपुर थाना क्षेत्र के लोग पहलेजा घाट गंगा नदी में अर्ध देने के लिए भारी संख्या में व्रतधारी व श्रद्धालु का आगमन होता है । ऐसे में हर नागरिकों का परम कर्तव्य है कि प्रशासन को सहयोग करें वही कुछ लोगों ने जुआरियो और शराब बिक्रेताओं व शराबियों पर नकेल कसने की जरूरत बताई । ओपी प्रभारी ने कहा कि जुए के अड्डे और शराब बिक्री की जानकारी आम आदमी भी दे सकता है । पुलिस प्रशासन को सूचना देने वाले व्यक्ति को पहचान गोपनीय रखा जाता है। कोई भी व्यक्ति हिचक इसकी जानकारी प्रशासन को भेज सकता है या दे सकता है । तोसबसे बेहतर आपको 112 डायल नंबर सबसे उपयुक्त है इससे अतिरिक्त स्थानीय ओपी का भी नंबर सर्वजनिक दर्शाया गया है उस पर भी आप लोग सूचना अथवा शिकायत कर सकते हैं। सभी जनता प्रशासन के सहयोग करें तो निश्चित ही अपराध, भ्रष्टाचार शराब जैसे समाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म किया जा सकता है ।

Post a Comment

0 Comments