गौरव बिहार

लाइफ लाइन प्ले एंड पब्लिक स्कूल में बच्चों के बीच रंगोली और दिया कलर प्रतियोगिता

। हसनपुरा प्रखंड के शनिवार को लाइफ लाइन प्ले एंड पब्लिक स्कूल में बच्चों व शिक्षिकाओं ने मिलकर धूमधाम से दीपावली का त्योहार मनाया।कार्यक्रमों का आयोजन कर दीपावली पर्व मनाया गया।दीपावली पर्व हर्ष और उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लाइफ लाइन प्ले एंड पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर स्वराज सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने दीपावली के विषय में भाषण व कविताएं सुनाई। इसके बाद छात्र मंडली ने एक नाटक के माध्यम से दीपावली पर होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए पटाखे रहित, केवल दीप जलाकर दीपावली मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर रंगोली और दिया कलर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र- छात्राओं ने रंग बिरंगी दीये सजाए और रंगोली बनाएं। वहीं स्कूल के कमरों को रंग बिरंगी लड़ियां, गुबारों तथा बदनवारों के साथ सजाया। स्कूली बच्चों ने स्कूल प्रांगण के साथ साथ अपनी अपनी कक्षाओं में भी सुंदर सुंदर रंगोलियां भी बनाई। इस अवसर पर ऋतुराज कुमार, मनीष सिंह, वीरेंद्र कुमार, श्वेता कुमारी, मुस्कान कुमारी आरती कुमारी, रोजी खातून, आमना खातून, सावित्री गुप्ता सहित सभी स्कूल के सदस्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments