ठेला और दो सीमेंट का बेंच शुक्रवार की सुबह को क्षतिग्रस्त कर दिया।मालूम हो कि उत्तर प्रदेश से देसी शराब लेकर बिहार में सप्लाई हेतु शराब धंधेवाज स्कॉर्पियो से आ रहे थे।तभी पुलिस गाड़ी देखते ही शराब धंधेबाज गाड़ी लेकर भागना शुरू किए।भागने के क्रम में शराब धंधेबाजो ने अपने स्कार्पियो से सिसवा मोड के समीप दिलीप भगत और बैजनाथ चौहान की दो गुमटी एवं दीपक यादव का एक ठेला और डॉक्टर विजय सक्सेना का सीमेंट का बेंच क्षतिग्रस्त कर दिया ।जिससे हजारों रुपए मूल्य का इनका सामान बर्बाद हुआ।पुलिस ने पीछा कर एक स्कॉर्पियो जब्त किया है।वही शराब धंधेबाज भागने में सफल रहे।वाहन से360 लीटर देसी शराब जप्त हुआ है।घटना की सूचना मिलने पर जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दिया ,और जिला के अधिकारियों को जानकारी दिया ।शराबबंदी के बावजूद भी नौतन थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में शराब का धंधा हो रहा है।यह धंधा रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद भी शराब धंधेबाज अपने कारोबार में सफल हो रहे हैं।
0 Comments