.
रसूलपुर/सारण. स्थानीय थाना क्षेत्र के असहनी गाँव निवासी समाजसेवी सुबोध ओझा का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर ग्रामीणों में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर सुनकर असहनी, घुरापाली सहित पूरे रसूलपुर के क्षेत्र एवं आसपास के लोगों में शोक है।उन्होंने समाज के लोगों को शिक्षा के साथ साथ खेल के प्रति हमेशा जागृत किए।उन्होंने बाबा महेन्द्र नाथ क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के सचिव भी रहे है। खेल जगत में उन्होंने नए युवा के जीवन में एक अलग ही अलख जगाये थे।वे सरल स्वभाव के धनी होने के साथ साथ मृदुभाषी भी थे। वहीं राष्ट्रीय एथलीट विकास सिंह ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि हमारे समाज मे समाजिक व्यक्ति के निधन होने से अपूर्ण क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। वहीं विलास गिरी, सीपी सिंह, सचिन पाण्डेय के अलावा सैकड़ो लोग भी उनके निधन पर शोक जताया है।
0 Comments